बंगाल को जागीर समझती हैं ममता : मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कोन्ग्रेड की मुखिया ममता बनर्जी पर ज़ोरदार निशाना साधते हुए कहा है कि बंगाल को जागीर समझती हैं ममता। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच ममता बनर्जी के गढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. 2019 के इस चुनाव अभियान में पूरे देश ने अपने इस सेवक को भरपूर समर्थन दिया है. लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग विशिष्ट दायित्व निभा रहे हैं. उनका ये सेवक एक मजबूत सरकार बना सके इसके लिए पश्चिम बंगाल ने ठान लिया है कि वो बीजेपी को 300 सीटें पार कराएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर इस विशेष आशीर्वाद के साथ ही बंगाल की जनता दीदी को लोकतंत्र का असली मतलब भी समझाने जा रही है. बीते 3-4 दिन से यहां जो हो रहा है, वो आप सभी देख रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने जो नर्क यहां बना रखा है और जिस प्रकार की हिंसा यहां फैला रखी है. उससे गणतंत्र बदनाम हुआ है.