Breaking News

बजट सत्र में करें सकारात्मक चर्चा : मोदी

31 Jan, 2019 1324

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पीएम मोदी ने आज सभी सांसदों का आह्वान किया कि वे संसद के बजट सत्र का उपयोग सकारात्मक चर्चा के लिए करें। उन्होंने कहा कि जो सदन में चर्चा में भाग नहीं लेते, उनके प्रति समाज में नाराजगी पनपती है। मोदी ने सत्र प्रारंभ होने से पहले संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश के लोगों में जागरूकता है तथा सभी नागरिक सदन की कार्यवाही को गंभीरता से देखते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी चीजें भी आम आदमी तक पहुंचती हैं। जिन लोगों की चर्चा में रुचि नहीं है, समाज में उनके खिलाफ सामान्य तौर पर एक नाराजगी है।

अन्य खबरे