Breaking News

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को अलॉट हुआ प्रियंका का बंगला

06 Jul, 2020 1004

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के नाम प्रियंका गांधी वाड्रा का वर्तमान निवास 35 लोधी एस्टेट स्थित बंगला अलॉट कर दिया गया है. शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रियंका गांधी को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, उसके बाद विभाग द्वारा उक्त बंगला सांसद बलूनी को आवंटित किया गया है। गौरतलब है कि बलूनी ने स्वास्थ्य कारणों से अपने वर्तमान आवास को परिवर्तित करने का अनुरोध आवास मंत्रालय से किया था। इस पूरे मामले पर जिस तरह राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था, अब उसपर रोक लगने की उम्मीद बढ़ गई है. 

अन्य खबरे