Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बीजेपी सांसद संभाजी राजे ने खत्म किया भूख हड़ताल, मराठा आरक्षण को लेकर कर रहे थे हड़ताल

01 Mar, 2022 712
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
 
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे बीजेपी सांसद संभाजी राजे ने अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया। सांसद संभाजी राजे 26 फरवरी से मुंबई के आजाद मैदान में उद्धव सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर थे. संभाजी राजे के भूख हड़ताल पर होने की खबर मिलने के बाद राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अमित देशमुख खुद आजाद मैदान गए और संभाजी छत्रपति से मुलाकात की. संभाजी राजे से बात करने के बाद मंत्रियों ने उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए एक लिखित पत्र सौंपा. यही नहीं इस दौरान एकनाथ शिंदे ने सभी स्वीकृत मांगों को पढ़कर सुनाया। आपको बता दें कि संभाजी राजे के भूख हड़ताल करने के बाद से ही महाराष्ट्र भर से हजारों की तादाद में युवा अपना समर्थन देने के लिए मुंबई के आजाद मैदान में पहुंच रहे थे. संभाजी राजे ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए क्षुब्ध होकर वे इस भूख हड़ताल के लिए मजबूर हुए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी सांसद संभाजी राजे को छत्रपति शिवाजी महाराज का वंशज माना जाता है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.