Breaking News

बीजेपी का मतलब बलात्कारियों से छुटकारा : मोदी

16 May, 2019 1085

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मऊ में घोसी से बीजेपी प्रत्याशी तथा सांसद हरि नारायण राजभर के पक्ष में बीजेपी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. यहां पर 19 मई को मतदान होना है. बीजेपी के हरि नारायण राजभर के मुकाबले यहां कांग्रेस के बालकृष्ण तथा गठबंधन से बसपा के अतुल राय प्रत्याशी हैं. यहां अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी में सपा-बसपा गठबंधन सहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी पाकिस्तान के पीएम को प्रधानमंत्री मानती हैं लेकिन भारत के पीएम को पीएम नहीं मानती. पीएम ने कहा कि कमल के निशान पर बटन दवाने का मतलब है बलात्कारियों से छुटकारा. पीएम मोदी पीएम ने बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह की रैली में हुई हिंसा पर दीदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद विघासागर की मूर्ति तोड़ दी, पीएम ने कहा, ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम अपनी सरकार में उस मूर्ति की जगह पंच धातू की मूर्ति स्थापित करेंगे और टीएमसी के गुंड़ों को जवाब देंगे. 

अन्य खबरे