बीजेपी को कर्नाटक में सरकार बनाने की उम्मीद
01 Jul, 2019
1085
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक में सरकार संकट में है और बीजेपी को उम्मीद है कि वह स्थायी सरकार बना सकती है. गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा खबर आ रही है कि कांग्रेस के एक और विधायक रमेश जार्किहोली ने भी अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया है. इसके बाद एक बार फिर बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाने की अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि हम राज्य में सरकार बनाने की अपनी संभावना तलाश रहे हैं. येदियुरप्पा ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद कहा, "आपसी कलह के चक्कर में अगर कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर जाती है तो वो अपनी सरकार बनाने के मौके तलाशेंगे."