Breaking News

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय कोलकाता में रैली निकालने पर गिरफ़्तार

07 Feb, 2020 1112
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

भारतीय जनता पार्टी के विवादित नेता कैलाश विजयवर्गीय को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली  निकलने की वजह से कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया. विजयवर्गीय के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय सहित भाजपा के लगभग 450 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें गिरफ्तार कर लालबाजार पुलिस मुख्यालय ले जाया गया, जहां जमानत दे दी गयी.  रैली की शुरुआत कोलकाता के टॉलीगंज फेरी से होने वाली थी. जैसे ही बीजेपी नेताओं ने रैली की शुरुआत की, कोलकाता पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया. नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन मे  श्री विजयवर्गीय के नेतृत्व में टॉलीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक रैली निकलनी थी, लेकिन रैली शुरू होने के पहले ही पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का आरोप है कि रैली की अनुमति नहीं ली गई थी, इस कारण कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर रैली करने की अनुमति नहीं दी. वहीं, विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि कोलकाता में  नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मेरी रैली थी. पुलिस ने मुझे और मुकुल रॉय को गिरफ्तार कर लिया. संसद में पारित किसी कानून के समर्थन में रैली करना कौन सा अपराध है, जो हमें गिरफ्तार किया गया?   

अन्य खबरे