Breaking News

बीजेपी नेताओं की मौत के पीछे विपक्ष की मारक शक्ति : साध्वी प्रज्ञा

26 Aug, 2019 1034
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक चौंकाऊ बयां दिया है कि भाजपा नेताओं की मौत के पीछे विपक्ष द्वारा मार्क शक्ति का प्रयोग का किया जाना है. गौरतलब है कि जिस तरह लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौत हो रही है, ऐसे में साध्वी प्रज्ञा के इस बयान ने पार्टी के लिए भी मुसीबत पैदा कर दी है. जब इस संदर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय वर्गीय से पूछा गया तब उन्होंने साफ कहा कि यह उनकी अपनी राय है. दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि साध्वी सबसे पहले एक सांसद हैं और इस तरह की बयानबाजी उन्हें शोभा नहीं देता। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की श्रद्धांजलि सभी में अपनी बात रखी थी.

अन्य खबरे