Breaking News

आगरा सड़क दुर्घटना में चार की मौत

23 Jun, 2021 725

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। आगरा के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास रहनकला यमुना के पुल के ऊपर देर रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल गाड़ी में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पतालों भेजा । कार टोल से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस ने कहा कि घटना में आशीष, कृष्णा सिंह, अरसद और निखिल की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

अन्य खबरे