Breaking News

बीजेपी सांसद गिरीश बापट का निधन

29 Mar, 2023 1473
संजय मिश्रा/in24न्यूज़/पुणे 
बीजेपी सांसद गिरीश बापट के निधन की खबर कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र के पुणे शहर से सामने आयी जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर मातम पसर गया. आपको बता दें कि बीजेपी सांसद गिरीश बापट की तबीयत कुछ दिनों खराब चल रही थी जिसके बाद उन्हें दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन पर रखा गया था. 
       
      अस्पताल के डॉक्टर ने सुबह के समय मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया था उस दौरान गिरीश बापट की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी और दोपहर के समय उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. गिरीश बापट बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे.  उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति समेत सभी राजनीतिक दल के  नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.         

अन्य खबरे