बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं सहवाग
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब मुल्तान के सुल्तान यानी वीरेंद्र सहवाग राजनीतिक सफर की भी शुरुआत कर सकते हैं. खबर है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें हरियाणा के रोहतक लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा रोहतक लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को रोकने के लिए सक्रिय हो गई है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने वीरेंद्र सहवाग को रोहतक से टिकट देने का मन बना लिया है. माना जा रहा है कि वीरेंद्र सहवाग के नाम पर 27 फरवरी को हिसार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में चर्चा हो सकती है. जाहिर है यदि सहवाग जीत जाते हैं तो उनसे यह उम्मीद भी की जाएगी कि इस क्षेत्र में भी वो अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन करें ताकि उनके विरोधी चारों खाने चित्त हो सकें.