Breaking News

बीजेपी से नाराज़ सुमित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगी

05 Apr, 2019 1093


संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार में जहां हर छोटी और बड़ी राजनीतिक पार्टियां जनता से संपर्क साधने में बिज़ी हैं, वहीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चुनाव नहीं लड़ने के लिए बीजेपी को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जताई है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं दिया इससे वे पार्टी से नाराज़ हैं और यही वजह है कि वे अपनी नाराज़गी का इज़हार पत्र के ज़रिए कर चुकी हैं. गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा में अर्निणय की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अब वह आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। आठ बार लोकसभा में सांसद रहीं महाजन ने दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी ने आज तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अर्निणय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है।

अन्य खबरे