Breaking News

बूस्टर डोज लगने के सुझाव मानने पर सरकार से खुश हुए राहुल

26 Dec, 2021 697

संवाददाता /in24 न्यूज़.
मोदी सरकार के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई है कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाने के उनके सुझाव को माना है और सभी नागरिकों को यह डोज लगाने का निर्णय लिया है। राहुल ने सरकार के उनके सुझाव को अमलीजामा पहुंचाने पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी सरकार के इस निर्णय को सही कदम बताया और कहा कि कोरोना महामारी से देश के हर नागरिक को सुरक्षा पहुंचाना बहुत जरूरी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज़ का मेरा सुझाव मान लिया है- ये एक सही क़दम है। देश के जन-जन तक वैक्सीन व बूस्टर की सुरक्षा पहुंचानी होगी। उन्होंने इसके साथ कुछ दिन पहले किया अपना वाह ट्वीट भी पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने सरकार से पूछा था कि देश की बड़ी आबादी का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। भारत सरकार बूस्टर डोज कब से शुरू कर रही है। बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने देश भर में अपना आंकड़ा बढ़ाना शुरू कर दिया है।

अन्य खबरे