Breaking News

बेटे अखिलेश पर भड़के मुलायम

02 Jan, 2019 1251

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव से कितने नाराज़ हैं यह इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं के सामने ही अपने बेटे पर भड़ास निकाल दी. 

गौरतलब है कि नए साल के मौके पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी दफ्तर में मिलने पहुंचे थे. इस दौरान सपा संरक्षक ने पार्टी मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. संबोधन के दौरान मुलायम सिंह अखिलेश से नाराज दिखे. उन्होंने पहले अखिलेश यादव को कहा कि उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन वो उस जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा रहे हैं. अखिलेश यादव अपने पिता की नाराज़गी को लेकर अब अगला कदम क्या उठाएंगे इसका इंतज़ार सपा कार्यकर्ताओं में तो है ही विरोधियों को भी उसी का इंतज़ार है. 

अन्य खबरे