बेरोजगारों का शाप साध्वी से ज्यादा शक्तिशाली : शिवसेना
22 Apr, 2019
1082
संवाददाता/in24न्यूज़.
एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सोमवार को राजग सरकार से अस्थायी तौर पर अपनी विमान सेवाएं बंद करने वाली जेट एयरवेज का संचालन अपने हाथ में लेने और उसके कर्मचारियों की नौकरियां जाने से बचाने की अपील की। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीमा और एयरलाइन कंपनियों के राष्ट्रीयकरण में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता से सीखने के लिए कहा। 25 साल पुरानी एयरलाइन के अस्थायी रूप से बंद होने के असर के बारे में शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा कि बेरोजगारों का दिया शाप किसी ‘साध्वी’ के शाप से ज्यादा शक्तिशाली होगा।