Breaking News

भाजपा आपको अच्छी सरकार देगी : मोदी

29 Mar, 2019 1288

संवाददाता/in24 न्यूज़.

चुनावी प्रचार ज़ोर-शोर से चल रहा है. हर तरफ आश्वासनों और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल नज़र आ रहा है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा ही आपको अच्छी सरकार दे सकती है. गौरतलब है कि ओडिशा के कोरापुट जिले में भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भगवा पार्टी ओडिशा के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी। टि्वटर पर उड़िया भाषा में लिखे एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि सत्तारूढ़ बीजद लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रही जबकि कांग्रेस विश्वसनीय विपक्ष के रूप में उभर नहीं पायी। मोदी ने ट्वीट किया कि ओडिशा अच्छी सरकार का हकदार है और भाजपा यह देगी।

अन्य खबरे