भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को दो साल की सजा सहित ढाई हजार रुपये का जुर्माना
15 Jul, 2023
1756
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं उन पर दर्ज हेट स्पीच केस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया है. सपा नेता आजम खान को भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आजम खान को दो साल की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सजा के प्रश्न पर आजम खान के अधिवक्ता और अभियोजन का पक्ष सुना गया। फिलहाल आजम खान न्यायिक अभिरक्षा में है। आजम खान पर आरोप था कि 18 अप्रैल 2019 को धमारा गांव में जनसभा के दौरान उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की और सुनवाई के बाद शनिवार को आजम खान को नफरती भाषण मामले में दोषी करार दिया है। आजम खां इस समय न्यायिक अभिरक्षा में है और कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर दोनों पक्षों को सुना है और अब कोर्ट ने आजम खां को दो साल की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।