Breaking News

मदरसों के सर्वे पर बौखलाए असदुद्दीन ओवैसी

12 Oct, 2022 600

ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़   

देश में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मदरसे के सर्वे करवाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा मदरसों का सर्वे करवाए जाने को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने लगातार सवाल खड़े किए हैं. अब उन्होंने यूपी में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को इन सब बातों से डरने की जरूरत नहीं है. ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए, ये लोग जो हमारे मदरसों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे लोग तो आते-जाते रहते हैं. उन्होंने मुस्लिमों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए कहा कि आप सभी मेरा भरोसा रखिये, कुछ नहीं होगा और किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है. मदरसा सर्वे का मामला ओवैसी लगातार उठाते रहे हैं. हालांकि, मुस्लिम संगठनों को ओर से यूपी सरकार की ओर से कराए जा रहे सर्वे को लेकर पिछले दिनों सहयोग की बात कही गयी थी. ओवैसी ने कहा कि जहां पर भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर दहशत का माहौल है. 

अन्य खबरे