Breaking News

मध्यप्रदेश में हुआ शिवराज के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

22 Apr, 2020 972

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले मंत्रिमंडल के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। बता दें  कि मंगलवार यानी 21 अप्रैल को पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिनको आज विभाग बांटे गए हैं। नरोत्तम मिश्र को गृह और स्वास्थ्य विभाग, तुलसी सिलावट; को जल संसाधन विभाग, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, मीना सिंह को आदिवासी कल्याण विभाग तो कमल पटेल को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा संभागों का भी जिम्मा दिया गया है. इसमें नरोत्तम मिश्रा को भोपाल और उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इंदौर और सागर संभाग, कमल पटेल को जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल और ग्वालियर संभाग तथा मीना सिंह को रीवा और शहडोल संभाग दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के विभागों की घोषणा करते हुए कहा कि अभी कोरोना की वजह से 5 मंत्रियों को ही कैबिनेट में शामिल किया गया है। 3 मई के बाद लॉकडाउन खुलने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें फिर विभागों का वितरण किया जाएगा।

अन्य खबरे