Breaking News

मनमोहन अब कैसे जाएंगे राज्य सभा! कांग्रेस में तनाव

28 May, 2019 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लोकसभा चुनाव 2019 में औंधे मुंह गिरने के बाद कांग्रेस तनाव में है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की तो पार्टी का तनाव दुगुना हो गया. मगर अब इसी कड़ी में एक और तनाव कांग्रेस के साथ जुड़ गया है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजयसभा में दुबारा भेजे तो भेजे कैसे! गौरतलब है कि अभी राहुल गांधीका कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े रहने का मसला सुलझा भी नहीं है कि कांग्रेस को एक और तनाव ने घेर लिया है. यह तनाव है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी हुई, जिनका राज्यसभा कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है. कांग्रेस के सामने समस्या यह है कि वह मनमोहन सिंह को वापस राज्यसभा कैसे भेजे. उसके पास इसके लिए जरूरी संख्याबल नहीं है. वैसे भी बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से राज्यसभा में बीजेपी का बहुमत अब सिर्फ वक्ती बात रह गया है.
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल जून में खत्म हो रहा और राज्यसभा चुनाव 7 जून को होना है. आर्थिक नीतियों के विशेषज्ञ बतौर मनमोहन सिंह का संसद में न रहना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा. हालांकि कांग्रेस के लिए संख्याबल उसके लिए चुनौती बन रहा है. असम विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की वर्तमान संख्या के हिसाब से मनमोहन सिंह की सीट नहीं बचाई जा सकती. इसके अलावा असम से ही एक और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एस कुजूर भी 14 जून को रिटायर हो रहे हैं. इनकी सीट भी बीजेपी के खाते में जाना तय है.

अन्य खबरे