Breaking News

मनीष सिसोदिया से दुर्व्यवहार पर भड़की आम आदमी पार्टी

23 May, 2023 994

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के अदालत में पेशी के दौरान हुई बदसलूकी पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि क्या ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है। हालांकि पुलिस ने दुर्व्यवहार (abuse) की बात को दुष्प्रचार बताया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है? दिल्ली पुलिस को इस अधिकारी को तुरंत निलंबित करना चाहिए। उन्होंने कहा पीएम मोदी को अहंकार हो गया है, जिस तरह दुर्योधन को हुआ था। इस अहंकार के कारण ही महाभारत का युद्ध हुआ था और दुर्योधन के अहंकार का अंत। वर्ष 2024 के चुनाव में महाभारत के लिए जमीन तैयार हो रही है और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से यह चुनाव भाजपा के अहंकार का अंत करेगा। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने अदालत परिसर का वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि राउज एवेन्यू अदालत में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष सिसोदिया के साथ चौंकाने वाला  दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत निलंबित करना चाहिए। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पुलिसिया गुंडागर्दी चरम पर है। मनीष सिसोदिया का गर्दन पकडक़र खींचता हुआ यह पुलिस अधिकारी अपने आका को खुश करने के चक्कर में भूल गया कि न्यायालय इसकी नौकरी भी ले सकता है। न्यायालय इस घटना का संज्ञान ले। मोदी जी आपकी तानाशाही पूरा देश देख रहा है। दिल्ली पुलिस ने हालांकि मनीष सिसोदिया के साथ किसी तरह की बदसलूकी से इनकार किया है। मगर आम आदमी पार्टी इसे मुद्दा बना रही है।

अन्य खबरे