Breaking News

अब सिर्फ पांच दिन में बन जाएगा पासपोर्ट

18 Feb, 2023 414

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब आप मात्र पांच दिन में अपना पासपोर्ट (Passport) बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अहम जानकारियों को फॉलो करना पड़ेगा। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने यह सेवा शुरू की है। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने दिल्ली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एक खास सेवा शुरू की है, जिसका नाम है एमपासपोर्ट सेवा (mPassport Seva)। इस सुविधा को लांच किया है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने। नई सुविधा के तहत आपका पासपोर्ट महज पांच दिन में वेरीफाई होकर आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को 350 मोबाइल टैबलेट भी समर्पित किए हैं। इन टैबलेट के साथ पासपोर्ट आवेदन सत्यापन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस हो जाएगी। एमपासपोर्ट सेवा (mPassport Seva) सर्विस एक ऑनलाइन सेवा है जिसके लिए यूजर को केवल पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद लॉग इन करके पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करना आवश्यक होगा। इसके बाद, यूजर अपनी डिटेल्स भर सकते हैं। अपॉइंटमेंट फीस भरने के बाद अपने पास के ही पासपोर्ट केंद्र पर अपॉइंटमेंट बुक करना होगा. एक बार अपॉइंटमेंट कन्फर्म हो जाने के बाद, यूजर को अपॉइंटमेंट स्लिप डाउनलोड करनी होगी और इसके प्रिंटआउट के साथ जरूरी डॉक्यूमेन्ट्स साथ लेकर जाना होगा। बता दें कि इस सुविधा से पासपोर्ट के लिए परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अन्य खबरे