Breaking News

महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

08 Feb, 2023 1088

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीडीपी (PDP) नेता मुफ्ती जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं थीं, जिसके बाद उनको पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लिया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ केंद्र शासित प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी दलों ने गरीबों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बड़े स्तर पर अतिक्रमण के विरोध में बुलडोजर एक्शन के चलते विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में लिया है। बता दें कि महबूबा केंद्र सरकार के खिलाफ पहले भी कई बयान देती रही हैं।

अन्य खबरे