Breaking News

महाराष्ट्र की राजनीति पर राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से फोन पर बात की

27 May, 2020 895

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे से बात की। राहुल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी सरकार के साथ है। दरअसल, राहुल ने मंगलवार को कहा था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस डिसिजन मेकर की भूमिका में नहीं है। इस बयान के बाद से ही बवाल मच गया था। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने तुरंत बयान दिया था कि हम उद्धव सरकार के साथ हैं। इसके बाद शिवसेना ने भी कहा था कि सभी सहयोगी दल एक साथ हैं और महाराष्ट्र सरकार स्थिर है। अब राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से बात करके तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन कर रहे हैं लेकिन फैसला लेने की क्षमता में नहीं हैं। हम पंजाब-छत्तीसगढ़-राजस्थान में फैसला लेने की क्षमता में हैं। कोरोना के बढते मामलों पर उन्होंने कहा था कि जो ज्यादा कनेक्टेड जगह हैं, वहां कोरोना ज्यादा होता है। मुंबई-दिल्ली में इसलिए इसके अधिक मामले हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन कर रहे हैं, लेकिन हम वहां फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं। हम पंजाब-छत्तीसगढ़-राजस्थान में फैसला लेने की क्षमता में हैं। महाराष्ट्र को भी केंद्र सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए। हम सिर्फ केंद्र सरकार को सुझाव दे सकते हैं, लेकिन सरकार को क्या मानना है, वह उनके ऊपर ही है।'राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उद्धव सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा था कि कांग्रेस और एमवीए के अन्य दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस दुखी नहीं है। हम सभी नेता मिलते रहते हैं और कम से कम सप्ताह में एक बार मीटिंग जरूर करते हैं।

अन्य खबरे