Breaking News

कोटा में बच्चों की मौत पर राजनीति न हो : गहलोत

02 Jan, 2020 829

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राजस्थान के कोटा स्थित एक चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि सरकार बीमार शिशुओं की मौत पर पूरी तरह संवेदनशील है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा है कि जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में बढ़ती सक्रियता पर मायावती ने कमेंट किया है और प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है। राजस्थान के कोटा में 103 बच्चों की मौत पर अफसोस जाहिए करते हुए कहा है कि यूपी के पीड़ित परिवारों से मिलने की तरह ही उन्हें राजस्थान में जाकर उन बच्चों की माताओं से भी मिलना चाहिए, जिनकी गोद अब सुनी हो चुकी है। गौरतलब है कि कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिर्फ दिसंबर महीने में ही मरने वाले की संख्या 100 से अधिक हो गई है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में सिर्फ एक महीने के अंदर मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर सवाल दागा है। बीएसपी अध्यक्ष ने गुरूवार की सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान के कोटा जिले में 100 बच्चों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। यह घटना वहां की अशोक गहलोत के खुद की और उनकी सरकार की उदासीनता, अवंसेदनशीलता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया को जाहिर करता है।

अन्य खबरे