Breaking News

ममता दीदी पर कोलकाता में जमकर बरसे पीएम मोदी

07 Mar, 2021 1056

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव से पहले कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिगेड मैदान से जनता को संबोधित किया। इससे पहले, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ब्रिगेड ग्राउंड पर पहुंचे। यहां पर कैलाश विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पीएम मोदी ने अपनी संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में मैंने कई बार संबोधित किया, लेकिन इतने विशाल जनसमूह को देखने का आज मुझे सौभाग्य मिला। मैं हैलीकॉप्टर से देख रहा था कि मैदान में जगह नज़र नहीं आ रही है। सारे रास्ते इस रैली की तरफ आ रहे लोगों से भरे पड़े हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतने बड़े संख्या में आए। आपको सादर प्रमाण करते हैं। बंगाल की इस धरती ने हमारे संस्कारों को ऊर्जा दी है। बंगाल की धरती ने भारत की आजादी के आंदोलन में नए प्राण फूंके। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिगेड चलो का नारा विगत दशक में गूंजा है। यह ग्राऊंड में बंगाल के विकास में रोड़ा अटकाने वाला का गवाह रहा है। इन लोगों ने जो बंगाल का हाल किया है। वह सहा है कि यह बंगाल के लोगों की इच्छा शक्ति है। उन लोगों ने बंगाल में परिवर्तन की उम्मीद को कभी छोड़ा नहीं है। बंगाल के लोगों ने ममता दीदी पर परिवर्तन के लिए भरोसा किया था। दीदी और उनके कैडर ने भरोसा तोड़ दिया। आपके सपने को चूर-चूर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता के नारे की गूंज बंगाल के कोने-कोने तक जा रही है। इस नारे से सोनार बांग्ला का संकल्प सिद्ध होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि हम पल-पल आपके लिए जिएंगे। हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे। ये विश्वास दिलाने मैं यहां आया हूं। हम सिर्फ चुनाव के जरिए नहीं बल्कि हमेशा आपका दिल जीतते रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो सरकार बनेगी उसका आधार ‘आशोल परिवर्तन’ उसका आधार होगा। आशोल परिवर्तन का मतलब जहां लोगों पलायन न करना पड़े। ऐसा बंगाल ज्यादा ज्यादा निवेश आए, युवाओं के पास रोजगार हो। पीएम मोदी ने कहा बंगाल से जो छीना गया है वो आप लोग मुझसे ज्यादा जानते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाईयो बहनों मेरे शब्द लिख लीजिए जो भी बंगाल से छीना गया है उसे वापस लौटाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आप बंगाल में सरकार बनाने के लिए वोट नहीं देंगे। बल्कि आप इस चुनाव में बंगाल को बनाने के लिए वोट देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि बंगाल की संस्कृति को संरक्षित रखते हुए कोलकाता को टॉप का शहर न बनाया जा सके। स्मार्ट शहर न बनाया जा सके। बता दें कि ब्रिगेड मैदान के बारे में कहा जाता है कि यहां की भीड़ तय करती है कि चुनाव की तस्वीर कैसी होगी, और जिस तरह से पीएम मोदी को सुनने जनता भारी संख्या में उमड़ी थी उससे बीजेपी का मनोबल बेहद बढ़ गया. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी रैली में कहा कि जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।

अन्य खबरे