Breaking News

24 घंटों में आए कोरोना के 1590 नए मामले

25 Mar, 2023 858

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण (Infection) के बीच 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 1590 नए मामले सामने आए हैं जबकि छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8601 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 1.33 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 910 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 फीसदी है। इसी अवधि में 119560 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 9497 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। बता दें कि कोरोना के संक्रमण से बचने की सलाह दी गई है।

अन्य खबरे