Breaking News

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने परिवार समेत लगवाई कोरोना वैक्सीन

11 Mar, 2021 1668

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना लगातार अपना संक्रमण फैला रहा है. महाराष्ट्र में इसका ख़तरा इस बार कुछ ज्यादा ही चिंता पैदा कर रहा है. आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी जेजे अस्पताल में कोरोना वैक्सीन ली. इस दौरान उनके साथ पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे. राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार पहले ही कोरोना का टीका लगवा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक जेजे अस्पताल में पहले मुख्यमंत्री की प्राथमिक जांच की गई और सभी रिपोर्ट चेक करने के बाद उन्हें यह टीका लगाया गया. इस दौरान उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने भी कोरोना वैक्सीन ली. मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर उद्धव ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन को लेकर किसी तरह का डर या संशय रखने की ज़रूरत नहीं है. मैंने अभी वैक्सीन ली है और आप सबके सामने खड़ा हुआ हूं. मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि जो वैक्सीन लेने के लिए तय मानकों के अंतर्गत आते हैं बिना किसी शक के वैक्सीन लें. बता दें कि इनदिनों लगातार कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण जारी है.

अन्य खबरे