Breaking News

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी का चुनावी गठबंधन : 70 प्रतिशत सीटों पर सहमति

05 Sep, 2019 1051

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
कांग्रेस और एनसीपी में सीटों के लेकर महाराष्ट्र में जी विवाद चल रहा था, अब वह समाप्त हो गया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. पार्टियों में गठबंधन के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसी के तहत कांग्रेस और एनसीपी में गठजोड़ को लेकर लगातार बैठक हो रही है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बताया कि कांग्रेस और एनसीपी में सीटों को लेकर सहमति बन गई है. अशोक चव्हाण ने बताया कि हमने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ अच्छी चर्चा की. 70 प्रतिशत सीटों पर आपसी सहमति बन गई है. बाकियों को लेकर चर्चा चल रही है. बता दें कि एनसीपी चाहती है कि राज्य में 144 सीट पर वो खुद चुनाव लड़े. बाकी 144 पर कांग्रेस और छोटी पार्टियां चुनाव लड़ें. एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार चाहते हैं कि उनकी पार्टी ज्यादा सीटें जीतकर आए ताकी सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद पर उनकी पार्टी की दावेदारी रहे. 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी अलग-अलग लड़ी थी, लेकिन 2009 के फॉर्मूले को देखें तो कांग्रेस ने 169 और एनसीपी ने 119 सीटों पर चुनाव लड़ा था.
 

अन्य खबरे