मुंबई में बाइक रैली से पहले संजय निरुपम गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाल ही में उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर (Gajanan Kirtikar) बालासाहेब की शिवसेना यानी शिंदे गुट में शामिल हो गए। इसका कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने जमकर विरोध किया और कहा कि पार्टी में उनका प्रवेश उत्तर पश्चिम मुंबई के मतदाताओं का अपमान है। उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संजय निरुपम के नेतृत्व में बुधवार,16 नवंबर को दोपहर 2 बजे एक बाइक रैली आयोजित की जानी थी। यह रैली उनसे इस्तीफा की मांग करने के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस संजय निरुपम को गिरफ्तार कर वर्सोवा थाने ले गई और बाइक रैली निकालने के आरोप में हिरासत में ले लिया। संजय निरुपम ने ट्वीट कर इस गिरफ्तारी का विरोध किया है और कहा है कि पुलिस ने मेरे घर में घुसकर मुझे जबरन वर्सोवा पुलिस स्टेशन (Versova Police Station) ले गई। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि पुलिस का गुंडाराज!