Breaking News

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया मुंबई मेट्रो-3 परियोजना का जायजा

01 Mar, 2020 1111
संवाददाता/in24 न्यूज़ 
 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आर्थिक राजधानी मुंबई में चल रही मेट्रो ट्रेन परियोजना कार्य का जायजा लिया।मुंबई के मेट्रो ट्रेन परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गंभीर हैं, इसी के चलते शनिवार को उन्होंने मेट्रो 3 मार्ग के लिए सहार रोड पर बनाए जा रहे स्टेशन का दौरा किया और वहां पर चल रहे कामकाज का जायजा लिया।इस मौके पर मुंबई उपनगर के पालक मंत्री और मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे, परिवहन मंत्री अनिल परब, मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के कमिश्नर आ ए राजीव और मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह देओल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मेट्रो 3 प्रोजेक्ट के काम की प्रगति के बारे में जानकारी दी. 

अन्य खबरे