Breaking News

मुख्यमंत्री रहते फडणवीस ने भी की थी कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन से मुलाकात -थोरात

16 Jan, 2020 1201

in24 न्यूज़/संवाददाता. शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के एक बयान ने महाराष्ट्र और देश की सियासत एक बार फिर अपने तीखे बयानों से गर्म कर दी. उनके बयान से राजनीति में खलबली मच गयी है. दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी डॉन करीम लाला से मिलने मुंबई आती थीं. इसी पर जारी सियासी घमासान के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बाला साहब थोराट ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने 'वर्षा' में एक कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन से मुलाकात की थी. यही नहीं, उन्होंने मुन्ना यादव नामक अपराधी को अपनी सरकार में पद भी दिया था, उन्हें बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. बता दें कि 'वर्षा' महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है. दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि अंडरवर्ल्ड के लोग ही पहले तय करते थे कि मुंबई का कमिश्नर कौन होगा या फिर मंत्रालय में कौन बैठेगा. संजय राउत ने यह भी दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए मुंबई आती थीं. संजय राउत की इसी बात पर विवाद शुरू हुआ तो उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी. बता दें कि संजय राउत के इस दावे पर कांग्रेस के नेताओं ने सख्त ऐतराज जताया था. कुलमिलाकर महाराष्ट्र की सियासत में नेताओं का एक दूसरे पर निजी हमला होने लगा है जिससे आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की जनता पर इसका कितना असर पड़ेगा यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा.  

अन्य खबरे