Breaking News

मुस्लिम मतदाताओं को वरुण गांधी की राय, वोट नहीं तो भी काम करूंगा

22 Apr, 2019 1102

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

कभी मुसलमानों के हाथ काटने की बात करनेवाले बीजेपी नेता वरुण गांधी इसबार के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए मुस्लिम समाज के सामने वोट के लिए यहाँ तक कह गए कि अगर आपका वोट मुझे नहीं भी मिला तब भी मैं आपका काम करूंगा।  गौरतलब है कि पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान वरुण ने कहा कि अगर आपकी चीनी मेरी चाय के साथ मिल जाती है, तो मेरी चाय ओर मीठी हो जायेगी। कुछ दिन पहले मेनका गांधी के मुस्लिमों पर एक बयान पर विवाद के बाद अब उनके बेटे वरुण गांधी का एक बयान चर्चा में है। वरुण ने  कहा कि मुझे कोई समस्या नहीं है कि अगर मुस्लिम भाई वोट नहीं दें। वरुण गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुये कहा कि मैं अपने मुस्लिम भाईयों से कहना चाहता हूं कि अगर आप मुझे वोट देंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी। अगर आप मुझे वोट नहीं देते है तो तब भी मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन कभी भी आपको मेरी जरुरत पड़े तो आप लोग मेरे पास आ सकते हैं। मै आप लोगों के कार्य के लिये हमेशा तैयार रहूंगा।

अन्य खबरे