अभिनेत्री ने अपने मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, धमकी देने का आरोप
संवाददाता/ in24 न्यूज़
बॉलीवुड (bollywood) की फेमस प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित (play back shrddha pandit)ने अपने ही पूर्व मैनेजर पर धमकी देने का आरोप लगाया है. कथित आरोपी मैनेजर के खिलाफ श्रद्धा पंडित ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन (oshiwara police station) में शिकायत दर्ज कराई है. इसे लेकर श्रद्धा पंडित ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने करीब 2 महीने पहले अपने मैनेजर देव ठाकुर को काम पर से हटा दिया था, जिसके बाद से देव उन्हें मोबाइल पर लगातार वॉइस मैसेज भेज रहा है और उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है.
वहीँ दूसरी ओर देव ठाकुर ने ऑफ द कैमरा श्रद्धा पंडित द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया उनका कहना है कि उनके उपर श्रद्धा पंडित झूठे आरोप लगा रही हैं. ओशिवारा पुलिस द्वारा बुलाये जाने पर वो अपना पक्ष रखेंगे.
आपको बता दें कि श्रद्धा पंडित ने फिल्म बरेली की बर्फी, जज्बा और कुछ-कुछ लोचा है में कई गाने गए हैं. सिर्फ श्रद्धा ही नहीं बल्कि श्रद्धा की बहन श्वेता पंडित भी बॉलीवुड सिंगर हैं और उनका भाई यश एक फिल्म अभिनेता है.