मूर्तियों वाली याचिका राजनीति से प्रेरित : मायावती
02 Apr, 2019
1140
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश में अपनी तथा अन्य नेताओं की मूर्तियों के निर्माण पर उच्चतम न्यायालय में स्पष्टीकरण दिया है। मायावती ने उच्चतम न्यायालय में कहा ने कहा कि मूर्तियां बनाने के पीछे मंशा समाज सुधारकों के मूल्यों और आदर्शों का प्रचार करना है ना कि बसपा के चिह्ल का प्रचार करना।
मायावती ने कहा कि मूर्तियों के निर्माण के लिए निधि बजटीय आवंटन और राज्य विधानसभा की मंजूरी के जरिए स्वीकृत की गई। मायावती ने, मूर्तियों के निर्माण में जन निधि का दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाने वाली याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।