मैंने अपने जीवन में ऐसा छल नहीं देखा : सुप्रिया सुले
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में सरकार द्वारा शपथ लेने के बाद आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि मैंने अपने जीवन में ऐसा छल नहीं देखा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की महाभारत अपने शीर्ष पर है. शनिवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है. लेकिन रातों-रात ऐसा बड़ा उलटफेर हुआ कि सुबह करीब 8 बजे बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. इतना ही नहीं, एनसीपी के नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर लिया. इस बड़े उलटफेर के बाद शरद पवार ने अजित पवार के फैसले को निजी बताया और एनसीपी पार्टी को खुद से अलग कर लिया. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी इस खबर अचंभित रह गईं. सुप्रिया सुले ने अपने वाट्सऐप पर स्टेटस लगाया Party And Family Split (टूट गई पार्टी और परिवार). सुप्रिया सुले ने अपने एक और वाट्सऐप स्टेटस में लिखा, जीवन में आप किस पर विश्वास करेंगे. मैंने अपने जीवन में ऐसा छल नहीं देखा था. उनका बचाव किया, उन्हें प्यार किया. देखिए उनसे हमें क्या मिला? शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सीएम बनने के अरमानों पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने पानी फेर दिया है. अजित पवार के इस फैसले के बाद शरद पवार ने कहा कि ये एनसीपी का समर्थन नहीं है. इससे हमारा लेना-देना कोई नहीं है. इसका मतलब साफ है कि अजित पवार ने एनसीपी के विधायकों को तोड़कर अपने साथ मिला लिया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार सब कुछ तय हो चुका था. कई दौर की बैठकों के बाद राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच तय हो गया कि महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे होंगे और तीनों दल मिलकर शनिवार यानी आज सरकार बनाने का दावा पेश करने करेंगे. यहां तक कि किस नेता को क्या जिम्मेदारी मिलेगी इस पर भी फैसला हो चुका था. फैसलों के मुताबिक शिवसेना का मुख्यमंत्री पूरे पांच साल के लिए बनेगा. जबकि दो डिप्टी सीएम कांग्रेस और एनसीपी के बनेंगे और दोनों पांच साल तक रहेंगे. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसकी घोषणा भी कर दी. शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.