मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरता : राहुल गांधी
04 Aug, 2022
636
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और उन्हें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव कायम रखने के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता। कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो! बता दें कि यंग इंडिया के दफ्तर पर ईडी द्वारा टाला जड़ने के बाद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिकिया में उक्त बातें कहीं।