Breaking News

मैं मोदी को पीएम नहीं मानती : ममता

07 May, 2019 1076

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

लोकतंत्र की रक्षा की बात करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. यही नहीं ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी तक कर दी. ममता बनर्जी ने कहा कि जो अपनी पत्नी की देखभाल नहीं कर सका वह भारतीयों को क्या संभालेगा. यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के हाथों को लोगों के खून से सना हुआ बताया.

पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर मैं टोल कलेक्टर हूं तो आप क्या हैं.? ममता बनर्जी ने आगे कहा कि सिर से लेकर पैर तक आप लोगों के खून से सने हुए हैं. यही नहीं सीएम बनर्जी ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि जब उनसे पूछा गया कि कि आपकी पत्नी कहां हैं तो उन्होंने कहाकि वह नहीं जानते. गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने इससे पहले झाड़ग्राम में एक जनसभा के दौरान कहा कि मैं उन्हें देश का पीएम नहीं मानती. इसलिए मैं बैठक में नहीं बैठी.

 

अन्य खबरे