Breaking News

मोदी को परिवार का अनुभव नहीं : पवार

07 Apr, 2019 1124
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने अपने परिवार के सदस्यों के बीच विवाद के दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। पवार ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की ओर से आक्षेप लगाये जा रहे हैं जिसे परिवार का अनुभव तक नहीं है। पवार के कहने का मतलब यह रहा कि पीएम मोदी को परिवार का अनुभव नहीं है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक अप्रैल को वर्धा की एक रैली में कहा था कि पवार का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नियंत्रण खिसकता जा रहा है और उनके परिवार में विवाद चल रहा है।पवार ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अजीत पवार ने परिवार पर नियंत्रण कर लिया है और पवार परिवार अब एकजुट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हम भाई संस्कारी माहौल में पले बढ़े हैं और हमारी मां ने हमें मूल्य सिखाए।

 

अन्य खबरे