Breaking News

योगी आदित्यनाथ पर भड़की शिवसेना

06 Dec, 2018 1331

संवाददाता/ in24न्यूज़।

उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है.  शिवसेना ने कहा कि योगी शहरों के नाम बदलने में व्यस्त हैं और बुलंदशहर में कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, कानून के रखवाले को गोलियों से भुना जा रहा है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला जिसमें राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि हिंदुत्व की बात करने वाले सीएम योगी बताएं कि राम मंदिर कब बनेगा!

 बता दें कि बीते सोमवार को बुलंदशहर जिले में जंगल के पास गाय के अवशेष मिलने के बाद दक्षिणपंथी कार्यकर्ता भड़क उठे. सियाना में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक पुलिस इंस्पेक्टर और 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी जिसका जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि योगी के शासन में दंगे हो रहे हैं. गौमांस को लेकर हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई. सैनिकों और पुलिस का कोई धर्म नहीं होता। सत्ता में रहने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

अन्य खबरे