योगी सरकार लॉकडाउन की वजह बताए : प्रियंका
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन से जहां आम आदमी की हालत पस्त है, वहीं इसपर सियासत भी शुरू है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में समाप्त हुए बेबी पैक लॉकडाउन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस नए प्रयोग के समाप्त होते ही राज्य में कोरोना के 1664 नए मामले आए हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि इस बेबी लॉकडाउन को क्यों लागू किया गया, जब इससे संक्रमण रुक ही नहीं रहे। सरकार को इस प्रयोग के पीछे की असली वजह जनता को बतानी चाहिए।प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था। प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाती रही हैं. सवाल है कि सरकार के फैसले का विरोध करना क्या प्रियंका की मजबूरी है!