Breaking News

रविकिशन की डिग्री से नामांकन पर लटकी तलवार

03 May, 2019 1337
संवाददाता/in24 न्यूज़।   

भोजपुरी फिल्मों के कलाकार रविकिशन के सामने एक मुसीबत पैदा हो गई है कि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार रविकिशन का नामांकन रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. उनकी डिग्री को लेकर विवाद पैदा हो गया है.गौरतलब है कि बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए प्रतिष्ठा की सीट गोरखपुर से पार्टी ने इस बार मशहूर भोजपुरी स्टार रवि किशन को मैदान में उतारा है. वह तेजी से चुनाव प्रचार में जुटे हैं लेकिन अब उनकी उम्मीदवारी पर ही संकट के बादल मंडरा गए हैं.दरअसल, रवि किशन साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर यूपी के जौनपुर से टिकट लड़े थे. तब उन्होंने अपने नामांकन में जो शैक्षिक योग्यता बतायी थी उसमें उन्होंने बीकॉम बताया था. लेकिन इस बार की शैक्षिक योग्यता बीते लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र में दी गई जानकारी से अलग है.

अन्य खबरे