राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल कोरोना संक्रमित
28 Mar, 2023
651
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई
एनसीपी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी है. लेकिन भुजबल की हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल भुजबल अपने आवास पर आराम फरमा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, छगन भुजबल की तबीयत ठीक न होने पर बीते दिन उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. आपको बता दें कि भुजबल एक दिन पहले येवला दौरे पर थे. उन्हें जब बेचैनी होने लगी तो, वहां से उन्हें नासिक लाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पहले वे कोविड-19 की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे.