राजनाथ सिंह ने भरा लखनऊ से नामांकन
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव 2019 का नज़ारा ही अलग है. इस बार चुनाव में जबरदस्त तरीके से बयानबाज़ी देखने और सुनने को मिल रही है. इसी बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से अपना नामांकन भरा. गौरतलब है कि लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के पहले वे आज सुबह मंदिर पहुंचे और पूजा पाठ की. पूजा करने के बाद वे पार्टी दफ्तर पहुंचे और वहां से रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने निकले. रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. राजनाथ सिंह के साथ जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी भी थे. आज सुबह भाजपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान 10 राज्यों का दौरा किया है. केरल और तमिलनाडु के लोग भी चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री के पद पर बैठें.