Breaking News

राजस्थान के स्थानीय चुनाव में आए कांग्रेस के अच्छे दिन

19 Nov, 2019 1105

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
स्थानीय चुनावों में राजस्थान ने कांग्रेस को अच्छे दिन लौटा दिए हैं. गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हार के बाद सत्ता गंवाने वाली भाजपा को निकाय चुनाव में भी बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. भरतपुर, फलौदी, कैथून, बीकानेर, माउंटआबू, डीडवाना, कोटा, झुंझनू की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं. माउंट आबू में भी भाजपा का लगभग सूपड़ा साफ हो गया है. यहां 25 सीटों में से 18 सीटों पर कांग्रेस ने जीता हासिल कर ली है. ऐसे में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है. अभी तक घोषित परिणामों में 223 सीटों पर भाजपा और 299 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. वहीं 111 सीटों पर निर्दलीय, 4 पर बसपा और 2 पर माकपा ने जीत दर्ज की है. हालांकि अजमेर और पुष्कर में भाजपा द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने की जानकारी भी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरतगढ़ और भरतपुर में भी कांग्रेस के अधिकतम उम्मीदवार जीत गए हैं. ऐसे में इन जगहों पर भी कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है. 

अन्य खबरे