Breaking News

राजस्थान ने बस किराया मांगा तो नाराज़ हुईं मायावती

22 May, 2020 833

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेसी सोच पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों का किराया मांगने पर कहा है कि इस बात से कांग्रेस का दोहरा चरित्र झलकता है। मायावती ने राजस्थान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजस्थान सरकार का यह कदम कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है। कोटा से उत्तर प्रदेश लाए गए छात्रों के लिए राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से 36 लाख रुपये किराया मांगा है। मायावती ने ट्विटर के माध्यम से कहा क कि राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12000 युवा-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार से 36.36 लाख रुपये और देने की जो मांग की है वह उसकी कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है। दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अति-दुख:द है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन कांग्रेसी राजस्थान सरकार एक तरफ कोटा से उत्तर प्रदेश के छात्रों को अपनी कुछ बसों से वापस भेजने के लिए मनमाना किराया वसूल रही है, तो दूसरी तरफ अब प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में उनके घर भेजने के लिए बसों की बात करके राजनीति का खेल खेल रही है, यह कितना उचित व कितना मानवीय है। गौरतलब हो कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन में फंसे कुछ छात्रों को कोटा से उत्तर प्रदेश के बॉर्डर तक छोड़ने की एवज में उत्तर प्रदेश सरकार से 36 लाख रुपये बसों का किराया मांगा है। राजस्थान के कोटा में मेडिकल इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन के दौरान योगी सरकार ने घर पहुंचाने का फैसला किया था। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जो बसें उपलब्ध कराई गईं थी, उनके 19.76 लाख रुपये के डीजल का भुगतान किया जा चुका है। अब 36.36 लाख रुपये का बिल राजस्थान सरकार की ओर से भेजा गया है।

अन्य खबरे