Breaking News

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस का चेहरा

18 Mar, 2023 672
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
 
राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल में सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी भी अंदरुनी कलह से ऊपर उठकर सत्ता में वापसी की पूरजोर कोशिशों में लगी है। वर्तमान सरकार के अंतिम बजट में बड़ी घोषणों के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा कर दी है।19 नए जिलों के तोहफे को भी चुनावी साल में स्वार्थों की पूर्ति वाला बताया जा रहा है।
 
       बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच राजनीतिक अदावत के खेल का गेम ओवर हो गया है! यानी आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक गहलोत ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे। ऐसा ही संदेश पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी करके दिया गया है।17 मार्च 2023 को कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो जारी हुआ है। इसमें बताया गया है 'नई चुनौतियों के लिए तैयार, 2023-28 राजस्थान में गहलोत फिर से'। इस वीडियो में गेम में मारियों की जगह सीएम गहलोत को दिखाते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई गई हैं।
 
       जहां प्रदेश में कांग्रेस के चेहरे के रूप में अशोक गहलोत को दिखाया गया है वहीं यह संदेश भी दिया गया है कि सचिन पायलट को लेकर चल रही कसमकस अब खत्म हो चुकी है। पायलट को लेकर पार्टी की रणनीति साफ हो चुकी है। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से जारी पायलट-गहलोत के बीच की पॉलिटिक्स से राजस्थान कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी की साख के साथ ही जनता के बीच आगामी चुनाव को लेकर भी गलत संदेश गया। लेकिन इस डेढ़ साल के घटनाक्रम के बाद कसमकश को खत्म करने की कोशिश की गई है। लेकिन देखना होगा कि पार्टी में गुटबाजी पर भी क्या विराम लगेगा!
 

अन्य खबरे