Breaking News

राजीव गांधी फाउंडेशन की होगी  जांच

08 Jul, 2020 722

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है कि राजीव गांधी फाउंडेशन की फंडिंग की जांच की जाएगी। इस मामले में गृह मंत्रालय की ओर से एक कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी। यह कमेटी प्रवर्तन निदेशालय के विशेष निदेशक सिंमाचल दास के नेतृत्कव में काम करेगी। गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने फाउंडेशन की लेनदेन पर सवाल उठाए थे । मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को ट्वीट कर दी है। जिसमें बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया है,जो कि राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच करेगी। जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक पीएमएलए एक्ट, इनकम टैक्स एक्ट, और एफसीआरए एक्ट के नियमों के उल्लंघन मामलों की जांच की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक संभावना इसकी भी है कि इन मामलों में,  सीबीआई की टीम एफसीआरए एक्ट के तहत मामले को जांचेगी, तो ईडी की टीम पीएमएलए उल्लंघन की और आयकर विभाग टैक्स से जुड़े मामले की जांच करेगा। जाहिर है गृह मंत्रालय के इस फैसले से कांग्रेस के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी होंगी.  

अन्य खबरे