Breaking News

राम मंदिर के लिए गुजरात से समझौता

03 Mar, 2019 1188

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

राम मंदिर के लिए गुजरात से समझौता किया जाएगा। गौरतलब है कि राम मंदिर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगाने के लिए गुजरात सरकार से समझौता करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार रात हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में उक्त फैसला किया गया। गुजरात सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत होंगे। उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापना के लिए अयोध्या के जिलाधिकारी ने 28.2824 हेक्टेअर भूमि चिन्हित की है। डीपीआर बनाने, जमीन खरीद जैसे कार्यों के लिए कैबिनेट ने 200 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। मूर्ति के आसपास के क्षेत्र में डिजिटल संग्रहालय होगा। पुस्तकालय, पार्किंग, खानपान सुविधा भी होगी। यानी इस मुद्दे पर अब एक नई पहल देखने को मिलेगी. 

अन्य खबरे