राहुल को जम्मू-कश्मीर के लिए इंतज़ार करना चाहिए था : मायावती
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर प्रतिक्रिया दी है कि इस हालत में थोड़ा रुक जाना चाहिए था. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं ने कश्मीर दौरे को लेकर बसपा ने निशाना साधा है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके कहा है कि थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए था. मायावती ने तीन ट्वीट करके अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि जैसा कि विदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता और अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से धारा 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे. लेकिन देश में संविधान लागू होने के लगभग 69 वर्षों के उपरान्त इस धारा 370 की समाप्ति के बाद अब वहाँ पर हालात सामान्य होने में थोड़ा समय अवश्य ही लगेगा. इसका थोड़ा इंतजार किया जाए तो बेहतर है, जिसको माननीय कोर्ट ने भी माना है.